चोरी के बिजली तार के साथ छह गिरफ्तार

Published at :28 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के बिजली तार के साथ छह गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला कर गाड़ी से उक्त सामान बरामद किया डोमचांच. पुलिस ने ढाब रोड में वाहन चेकिंग अभियान चला कर चोरी के चार बोरा बिजली के तार, तार काटने की मशीन सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. उक्त सामान लाल रंग की सूमो बीआर2एम-4411 गाड़ी से बरामद हुआ. गिरफ्तार युवकों […]

विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला कर गाड़ी से उक्त सामान बरामद किया डोमचांच. पुलिस ने ढाब रोड में वाहन चेकिंग अभियान चला कर चोरी के चार बोरा बिजली के तार, तार काटने की मशीन सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. उक्त सामान लाल रंग की सूमो बीआर2एम-4411 गाड़ी से बरामद हुआ. गिरफ्तार युवकों में दीपक पासवान, मुकेश पासवान, विकास पासवान, राजीव रंजन, बजरंगी पासवान सभी गया बिहार निवासी तथा मो सरफराज जलवाबाद के नाम शामिल हैं. इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. डोमचांच थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार ने बताया कि उक्त छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. छापामारी में एएसआइ मांझी उरांव भी शामिल थे. जब्त वाहन गिरफ्तार राजीव रंजन का है. इधर, एएसपी नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है. इस गिरोह में और भी कई सदस्य हो सकते हैं. उल्लेखनीय है कि तार चोरी की घटना गांवा, सतगावां, तीसरी, बगोदर, डोमचांच, ढाब आदि क्षेत्र में हुई. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने इस सफलता के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अभियान में लगे पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola