शमसुल बने पंचायत संयोजक

सांप्रदायिक तत्वों को परास्त करना है : श्याम देव जयनगर. भाकपा माले तमाय पंचायत का सम्मेलन धरेयडीह में हुआ. इसमें 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से संयोजक शमसुल अंसारी चुने गये. सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य श्याम देव यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यीय महिला पुरुष […]
सांप्रदायिक तत्वों को परास्त करना है : श्याम देव जयनगर. भाकपा माले तमाय पंचायत का सम्मेलन धरेयडीह में हुआ. इसमें 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से संयोजक शमसुल अंसारी चुने गये. सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य श्याम देव यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यीय महिला पुरुष नौजवान की कमेटी बना कर बरकट्ठा विधानसभा में लूट, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकना है. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए प्रत्येक घर से 10 रुपये का कोष संग्रह किया जायेगा. इस मौके पर वीरेंद्र यादव, शखावत अंसारी, राजेंद्र यादव, कामेश्वर पासवान, आमिर अंसारी, लालो यादव, रामचंद्र पासवान, जागो यादव, मुबारक अंसारी, हदीश अंसारी, इरशाद अंसारी, माजिद अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




