छह माह के कुपोषित बच्चा को लेकर भटकती रही मां

सदर अस्पताल में भरती नहीं किया गयाप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल परिसर में सोमवार शाम लगभग चार बजे से एक मां अपने छह माह के कुपोषित बच्चे को भरती कराने के लिए भटक रही थी. मगर चिकित्सकों ने भरती लेने से इनकार कर दिया. झुमरीतिलैया गांधी स्कूल रोड निवासी रामरतन सिंह का छह माह का […]
सदर अस्पताल में भरती नहीं किया गयाप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल परिसर में सोमवार शाम लगभग चार बजे से एक मां अपने छह माह के कुपोषित बच्चे को भरती कराने के लिए भटक रही थी. मगर चिकित्सकों ने भरती लेने से इनकार कर दिया. झुमरीतिलैया गांधी स्कूल रोड निवासी रामरतन सिंह का छह माह का पुत्र कुंदन कुमार कुपोषण से ग्रसित होने के कारण उक्त बच्चे की मां उसे सदर अस्पताल स्थित कुपोषित उपचार केंद्र में भरती करवाने को लेकर सोमवार को पहुंची. मगर चिकित्सकों ने यह कह कर भरती लेने से इनकार कर दिया कि कुपोषित उपचार केंद्र में कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं है. त्योहार के कारण सभी छुट्टी पर हैं. डीएस ने किया इनकारइस संबंध में पूछे जाने पर सदर अस्पताल के डीएस डॉ बीपी सिन्हा ने कहा कि उक्त बच्चा छह माह का नहीं, बल्कि एक माह का है और उक्त बच्चा कुपोषित नहीं है, बल्कि बीमार है. इसी कारण से उसे भरती नहीं किया गया. बल्कि उसका उपचार किया गया. जरूरी सलाह व दवा चिकित्सक द्वारा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




