झारखंड में खादी को बढ़ावा मिलेगा : जयनंदु

Published at :17 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में खादी को बढ़ावा मिलेगा : जयनंदु

फोटो – 17 कोडपी 5प्रशिक्षण का निरीक्षण करते अध्यक्ष जयनंदुखादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष ने प्रशिक्षण सेंटर का निरीक्षण किया तिलैया, हजारीबाग, डाल्टेनगंज, हरिहरगंज, सिमरिया व रामनगर में 31 मार्च तक पार्क का निर्माण होगा झुमरीतिलैया. झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू ने शुक्रवार को झुमरीतिलैया स्थित गांधी मैदान में बने प्रशिक्षण सेंटर का […]

विज्ञापन

फोटो – 17 कोडपी 5प्रशिक्षण का निरीक्षण करते अध्यक्ष जयनंदुखादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष ने प्रशिक्षण सेंटर का निरीक्षण किया तिलैया, हजारीबाग, डाल्टेनगंज, हरिहरगंज, सिमरिया व रामनगर में 31 मार्च तक पार्क का निर्माण होगा झुमरीतिलैया. झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू ने शुक्रवार को झुमरीतिलैया स्थित गांधी मैदान में बने प्रशिक्षण सेंटर का निरीक्षण किया.उन्होंने कहा कि झारखंड में खादी को बढ़ावा देने के लिए विभाग तत्पर है. 15 नवंबर से दिल्ली में आयोजित मेले में खादी की भी भागीदारी होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के तिलैया, हजारीबाग, डाल्टेनगंज, हरिहरगंज, सिमरिया और रामनगर में 31 मार्च तक पार्क का निर्माण कर लिया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि तिलैया स्थित प्रशिक्षण सेंटर में 25 महिलाएं हैं. चयनित महिलाओं को छह माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के लिए हुए साक्षात्कार में जिला योजना पदाधिकारी शंभुनाथ तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला, मनोज सिंह, उपेंद्र ठाकुर, सूबेदार पंडित, हरिहर प्रसाद सिंह, मो खुर्शीद व प्रमोद सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola