मारपीट के अलग-अलग मामले दर्ज

Published at :17 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट के अलग-अलग मामले दर्ज

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ताराटांड़ निवासी राजेंद्र प्रसाद केसरी (पिता स्व विशुन साव) ने तिलैया थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने मुहल्ले के जगदीश स्वर्णकार, उसके पुत्र सतीश कुमार, संजय कुमार छोटू व पोता आकाश पर मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष के जगदीश प्रसाद स्वर्णकार (सेवानिवृत्त शिक्षक) […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ताराटांड़ निवासी राजेंद्र प्रसाद केसरी (पिता स्व विशुन साव) ने तिलैया थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने मुहल्ले के जगदीश स्वर्णकार, उसके पुत्र सतीश कुमार, संजय कुमार छोटू व पोता आकाश पर मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष के जगदीश प्रसाद स्वर्णकार (सेवानिवृत्त शिक्षक) ने भी मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि मेरे पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद केसरी (पिता विशुन साव केसरी) व उसके बेटा सीताराम केसरी, शंकर केसरी के अलावा आनंद, गुड्डू आदि ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की तथा सोने की चेन छीन लिया. वहीं एक अन्य मामला मारपीट व छेड़खानी का दर्ज कराया गया. प्रेमचंद शर्मा (करमा निवासी) ने कहा है कि 16 अक्तूबर को उनकी पुत्री सरकारी कुएं पर पानी भरने गयी थी. तभी राम किशुन शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रभात शर्मा, अतुल शर्म, संजय शर्मा व मनोज शर्मा ने उनकी पुत्री और पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया. मारपीट भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola