जनता मौका देगी, तो सेवक बनकर काम करेंगे : संजय

कोडरमा. नगर आजसू की बैठक वार्ड नंबर-21 में हुई. अध्यक्षता मो नसीम व संचालन मो मिस्टर ने किया. मुख्य अतिथि कोडरमा विस प्रभारी संजय यादव व विशिष्ट अतिथि जिला प्रवक्ता पप्पू खान वारसी तथा छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव थे. मौके पर श्री यादव ने कहा कि जनता ने मौका दिया, तो वे सेवक बन कर […]
कोडरमा. नगर आजसू की बैठक वार्ड नंबर-21 में हुई. अध्यक्षता मो नसीम व संचालन मो मिस्टर ने किया. मुख्य अतिथि कोडरमा विस प्रभारी संजय यादव व विशिष्ट अतिथि जिला प्रवक्ता पप्पू खान वारसी तथा छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव थे. मौके पर श्री यादव ने कहा कि जनता ने मौका दिया, तो वे सेवक बन कर काम करेंगे. बैठक में दूसरे दलों को छोड़ कर नसीम खान, तसलीम शेख, गुलाम खान, मो नौशाद, गुलाम मुर्तजा, मो मुश्ताक, नदीम खान, मो राजन, मो इश्तेयाक, मो साजिद, मौ तौफिक, मो इकराम, मो छोटे, सलीम, सलीम, मोनू, साजिद खान आजसू में शामिल हुए. वहीं महिला जिला प्रभारी रजनी बाला के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसमें विभा सिंह, तारा देवी, राधा देवी, प्रतिमा सिन्हा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




