ePaper

मशीन से हो रहा मनरेगा का कार्य, जांच का दिया आदेश

Updated at : 14 Feb 2020 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
मशीन से हो रहा मनरेगा का कार्य, जांच का दिया आदेश

बीडीओ-सीओ को मनरेगा योजना को लेकर एक्शन प्लान बनाने का निर्देश कोडरमा बाजार : उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें विभागवार संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर डीसी ने विभागीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने योजनाओं को निर्धारित समय के अंदर पूरी गुणवत्ता […]

विज्ञापन

बीडीओ-सीओ को मनरेगा योजना को लेकर एक्शन प्लान बनाने का निर्देश

कोडरमा बाजार : उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें विभागवार संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर डीसी ने विभागीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने योजनाओं को निर्धारित समय के अंदर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में मनरेगा की समीक्षा करते हुए डीसी ने पिछले तीन वर्षों में किये गये कार्यों का प्रतिवेदन देने की बात कही.
यही नहीं मशीन से मनरेगा योजना का कार्य करने की शिकायत मिलने पर इसकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने व दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं बीडीओ-सीओ को मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक्शन प्लान बनाने, लंबित योजनाओं पर 15 दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया.
प्रखंडों के बीपीओ को पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर टीसीबी निर्माण को लेकर स्थल चयन करने और इसके निर्माण कार्य को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि योजनाओं को पूर्ण करने में लापरवाही बरतने पर संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
डीसी ने पीएम आवास (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और ग्राम सभा आयोजित कर जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें लाभ देने का निर्देश दिया. डीसी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंडों में बहुउद्देश्यीय योजना के तहत बने सरकारी भवनों पर यदि किसी पार्टी अथवा व्यक्ति का कब्जा हो तो उसे अविलंब मुक्त कराने का निर्देश दिया.
बिना चहारदीवारी वाले स्कूलों में करें बायो फेंसिंग : शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान डीसी ने डीएसइ को निर्देश दिया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जिन स्कूलों में बॉउंड्रीवाल नहीं हुआ है वहां अविलंब बायो फेंसिंग करें. लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को चैक डैम निर्माण के लिए वैसे स्थानों का चयन करने का निर्देश दिया जहां इसका लाभ आमजनों को सीधे तरीके से मिल सके.
डीसी ने आपस में समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को तेजी से पूर्ण करने, सीओ को सूखाग्रस्त लोगों को मुआवजे की राशि देने, जयनगर बीडीओ सीओ को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बने नये भवनों की गुणवत्ता जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने, डोमचांच के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 15 दिनों के अंदर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
वहीं डीडीसी आलोक त्रिवेदी ने सभी बीडीओ और सीओ को प्रखंड कार्यालय आने वाले आगंतुकों के लिए पेयजल और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने आदि का निर्देश दिया. इस अवसर पर एसी अनिल तिर्की, डीआरडीए निदेशक नेलसम एयोन बागे, जिला उप निवार्चन पदाधिकारी शफीक आलम, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, डीएसडब्ल्यूओ अंजू कुमारी, डीएसइ नवल किशोर आदि मौजूद थे.
एक आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र : इधर, डीसी की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में भूतपूर्व चौकीदार स्व. मथुरा दुसाध के आश्रित (पुत्र) राजेश पासवान को अनुकंपा के आधार पर जयनगर अंचल में चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु डीसी ने नियुक्ति पत्र सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola