ePaper

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आज से 17, 517 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Updated at : 11 Feb 2020 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आज से 17, 517 परीक्षार्थी होंगे शामिल

कोडरमा बाजार : मैट्रिक व इंटर (सभी संकाय) की परीक्षा जिले में मंगलवार से शुरू हो रही है. परीक्षा को कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीडीसी आलोक त्रिवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आपस में समन्वय […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : मैट्रिक व इंटर (सभी संकाय) की परीक्षा जिले में मंगलवार से शुरू हो रही है. परीक्षा को कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीडीसी आलोक त्रिवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने कई निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या हो, तो अविलंब इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारियों को दें. केंद्राधीक्षकों को कहा गया कि यदि कदाचार करते हुए कोई परीक्षार्थी पकड़ा जाये, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें.
परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी व शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि के भी निर्देश दिये. परी7ा को लेकर गश्ती दल में शामिल दंडाधिकारियों को निर्देश दिये गये. केंद्राधीक्षक या उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि को अपनी उपस्थिति में प्रश्न सह उतर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा कर उसे संबंधित परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा बलों के साथ पहुंचायें. प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारियों को परीक्षा शुरू होने के पहले ही केंद्रों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.
मैट्रिक के लिए 18 व इंटर के लिए बनाये गये हैं आठ केंद्र : जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण शाह ने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 17,517 परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक परीक्षार्थियों की संख्या 11,120 व इंटर परीक्षार्थियों की संख्या 6397 हैं. इसके लिए जिले में मैट्रिक के लिए 18 व इंटर के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी केंद्रों में सीसीटीवी से निगहबानी की जायेगी. इसके लिए 373 सीसीटीवी कैमरे केंद्रों में लगे हैं.
कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा को संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. सीसीटीवी कैमरे के अलावा 651 वीक्षकों को केंद्रों में तैनात किया गया है, जबकि विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए छह उड़नदस्ता टीम, सात गश्ती दल के अलावा प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के साथ एक चार के सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं.
दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था: डीइओ ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होनेवाले दिव्यांग परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा प्रदान की जायेगी. इसके तहत केंद्रों में उन्हें एक राइटर उपलब्ध कराया जायेगा, जो उससे एक वर्ग जूनियर होगा. साथ ही उन्हें अलग कमरे में परीक्षा देने की अनुमति होगी. इसके लिए सभी केंद्राधीक्षकों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं.
जेजे काॅलेज में छात्राओं के लिए बनाया गया है केंद्र: डीइओ ने बताया कि जेजे काॅलेज में बने परीक्षा केंद्र में चार विद्यालयों की छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यहां सीडी बालिका उवि झुमरीतिलैया, परियोजना बालिका उवि, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोडरमा व बालिका उवि डोमचांच के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
इन चीजों को केंद्र में ले जाने की नहीं होगी अनुमति: डीइओ ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, कैलकुलेटर, लैपटॉप समेत अन्य प्रकार के इलेट्रॉनिक सामान को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. निर्देश का अनुपालन नहीं करने व पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. केंद्रों में केवल केंद्राधीक्षक व सहायक केंद्राधीक्षक को मोबाइल ले जाने की अनुमति प्रदान की गयी है.
परीक्षा को लेकर लोड शेडिंग नहीं करने का अनुरोध: इधर, परीक्षा को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता से इन दिनों लोड शेडिंग नहीं करने का अनुरोध किया गया है. डीइओ ने बताया कि वैसे तो सभी केंद्रों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था है, मगर बिजली नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को परेशानी होगी. खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले बच्चों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. बिजली के अभाव में वे अपनी तैयारी ठीक से नहीं कर पायेंगे. इसको ध्यान में रखते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता से उक्त अनुरोध किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola