समाज में दानव का रूप ले चुका है दहेज प्रथा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : झारखंड दहेज विरोधी आंदोलन समिति कोडरमा के तत्वावधान में रविवार देर शाम युवराज होटल में दहेज उन्मूलन योद्धा एवं छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रदेव यादव व संचालन नुनेश्वर प्रसाद यादव ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थीं. अपने संबोधन में […]
विज्ञापन
कोडरमा : झारखंड दहेज विरोधी आंदोलन समिति कोडरमा के तत्वावधान में रविवार देर शाम युवराज होटल में दहेज उन्मूलन योद्धा एवं छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रदेव यादव व संचालन नुनेश्वर प्रसाद यादव ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थीं. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज समाज में दहेज एक दानव का रूप ले चुका है, इसलिए दहेज प्रथा के विरुद्ध लड़ाई शुरू करना बहुत बड़ी सोच है.
यह सबके लिए पूरे समाज की बहुत बड़ी लड़ाई है, इसलिए आप सभी आंदोलनकारी साथियों को मुझे जिस प्रकार और जहां भी सहायता करने की आवश्यकता पड़ेगी हम पूरी मदद करेंगे. अन्नपूर्णा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में जागरूकता फैलती है एवं युवा शक्ति में नयी ऊर्जा का संचार होता है.
उन्होंने सभी प्रतिभावान बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान जरूरतमंद विद्यार्थी कभी भी कोई परेशानी आने पर उनसे मिल सकते हैं. समारोह में बिना दहेज के विवाह करने वाले जोड़ी को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही जैक के 10वीं बोर्ड में जिला टॉपर 20 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया.
मौके पर बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, डाॅ बीएनपी वर्णवाल, झारखंड दहेज विरोध आंदोलन समिति के संयोजक चंद्रदेव यादव, लक्ष्मण चौधरी, आजसू छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, कोडरमा प्रमुख अनिता कुमारी, चंदवारा प्रमुख लीलावती देवी, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रसाद यादव, रामजी यादव, समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य जूही दास गुप्ता, समाजसेवी सोनिया देवी, आइडियल प्रोग्रेसिव हाई स्कूल पावर हाउस डंडाडीह के प्रधानाध्यापक राम किशुन यादव, सरस्वती पब्लिक हाइस्कूल डंडाडीह के प्रधानाध्यापक अर्जुन चौधरी, राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी सिमरिया के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव, शारदा विद्या मंदिर योगीयाटिल्हा के विजय यादव, उच्च विद्यालय कोडरमा के पूर्व प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह, विनोद यादव, मुन्ना यादव, संतोष पांडेय, संजय यादव, राम लखन चौधरी, संतोष यादव, बालकरण यादव, भरत यादव, सिकंदर यादव, अरुणदेव यादव, अनिल यादव, गांधी प्रसाद, उदय कुमार, रामचंद्र ठाकुर, सुरेश यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




