छापामारी करने पहुंची टीम, बंद मिले जांच घर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2019 12:46 AM
मरकच्चो : प्रखंड में चल रहे अवैध क्लिनिकों व जांच घरों के संचालकों पर नकेल कसने को लेकर उपायुक्त द्वारा गठित प्रखंड स्तरीय जांच टीम ने बुधवार को प्रखंड में संचालित कई जांच घरों में छापामारी की. इस दौरान प्रखंड के बंधन चौक स्थित सहारा जांच घर, नावाडीह स्थित जांच घर, दरदाही स्थित लक्ष्मी जांच […]
मरकच्चो : प्रखंड में चल रहे अवैध क्लिनिकों व जांच घरों के संचालकों पर नकेल कसने को लेकर उपायुक्त द्वारा गठित प्रखंड स्तरीय जांच टीम ने बुधवार को प्रखंड में संचालित कई जांच घरों में छापामारी की. इस दौरान प्रखंड के बंधन चौक स्थित सहारा जांच घर, नावाडीह स्थित जांच घर, दरदाही स्थित लक्ष्मी जांच घर तथा नावाडीह स्थित राज क्लिनिक में गठित टीम छापेमारी करने पहुंची पर सभी के सभी जांच घर बंद पाये गये.
जानकारी अनुसार संचालकों को टीम की छापेमारी की सूचना पहले ही मिल गयी थी, जिसके बाद वे अपने जांच घरों को बंद कर फरार हो गये. जिस वजह से पदाधिकारियों को बिना कोई कार्रवाई किये ही वापस लौटना पड़ा. छापामारी दल में सीओ रामसुमन प्रसाद, बीडीओ मो जहीर आलम, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी हरेंद्र शर्मा, एसआई आरडी सिंह के पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










