ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के नादकरी गांव में शनिवार को बालू लाने जा रहे ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मरकच्चो मध्य पंचायत के प्रेम नगर निवासी सतीश सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना सुबह करीब दस बजे की है. […]
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के नादकरी गांव में शनिवार को बालू लाने जा रहे ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मरकच्चो मध्य पंचायत के प्रेम नगर निवासी सतीश सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना सुबह करीब दस बजे की है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार सतीश सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर नादकरी स्थित बराकर नदी बालू घाट से बालू लाने जा रहा था. इसी दौरान बालू घाट पहुंचने के पहले ही ट्रैक्टर एक टिल्हे (ऊंचा स्थान) पर चढ़ने के क्रम में ट्रॉली व इंजन के साथ पलट गया. चालक सतीश इंजन से ही दब गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी.
बालू घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने दबे चालक को निकालने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो पाये. बाद में घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों व ग्रामीणों को दी. घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद इंजन से दबे शव को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शाहिद रजा, अवर निरीक्षक आरडी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए