ePaper

भारी मात्रा में शराब बरामद

Updated at : 19 Apr 2019 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब बरामद

झुमरीतिलैया : तिलैया पुलिस ने बीती रात थाना के सीमावर्ती क्षेत्र गझंडी रेलवे स्टेशन के बगल की झाडी से भारी मात्रा में अंग्रेजी व मसालेदार शराब, बीयर, महुआ शराब व पाउच जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तामिल वाणन के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने यह छापामारी की. एसपी श्री […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : तिलैया पुलिस ने बीती रात थाना के सीमावर्ती क्षेत्र गझंडी रेलवे स्टेशन के बगल की झाडी से भारी मात्रा में अंग्रेजी व मसालेदार शराब, बीयर, महुआ शराब व पाउच जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तामिल वाणन के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने यह छापामारी की. एसपी श्री वाणन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र गझंडी रेलवे स्टेशन के समीप भारी मात्रा में शराब रखी है. जिसे तस्करों द्वारा बिहार पहुंचाने की तैयारी थी. पुलिस ने रात 12.30 बजे छापामारी अभियान चलाकर शराब जब्त किया.

जब्त शराब में 200 ग्राम का 650 पीस झारखंड उत्पाद मसालेदार देसी पाउच जो तीन बोरी में भरी थी, उसे जब्त किया. वहीं 27 बोरा महुआ, 11 गैलन में भरा 20 लीटर महुआ शराब, इम्पेरियल ब्लू की 15 बोतल अंग्रेजी शराब, 265 पीस टूवर्ग बीयर, 96 पीस रॉयल स्टेग का नीब जब्त किया है. पुलिस के आने की आहट से तस्कर फरार हो गये. अभियान का नेतृत्व तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह व सीओ अशोक राम कर रहे थे. अभियान में तिलैया पुलिस व पैंथर के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola