एक मई से बढ़ेंगे दूध के दाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 12:45 AM
कोडरमा जिला दूध उत्पादक संघ की बैठक में दाम बढ़ाने का निर्णय गाय के दूध का दाम दो तो भैंस के दूध की कीमत में तीन रुपये की बढ़ोतरी झुमरीतिलैया : कोडरमा जिला दूध उत्पादक संघ की बैठक सोमवार को कृष्णा सिंह की अध्यक्षता में माहुरी धर्मशाला में हुई. बैठक में संघ के सदस्यों ने […]
कोडरमा जिला दूध उत्पादक संघ की बैठक में दाम बढ़ाने का निर्णय
गाय के दूध का दाम दो तो भैंस के दूध की कीमत में तीन रुपये की बढ़ोतरी
झुमरीतिलैया : कोडरमा जिला दूध उत्पादक संघ की बैठक सोमवार को कृष्णा सिंह की अध्यक्षता में माहुरी धर्मशाला में हुई. बैठक में संघ के सदस्यों ने एक मई से गाय के दूध के दाम में दो रुपया और भैंस के दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया. पूर्व में गाय का दूध 45 रुपये प्रति लीटर था जो अब 47 रुपये तथा भैंस का दूध 55 की जगह 58 रुपया में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जायेगा.
संघ ने होटल संचालकों से प्रति किलो खोवा में 20 रुपये बढ़ोतरी करने की भी मांग की. बैठक में संघ के सदस्यों ने ग्राहकों से अपील किया कि दूध के मूल्य में वृद्धि से होनेवाली असुविधा के लिए खेद है, पर यह जरूरी भी है. पूर्व की भांति ग्राहकों से सहयोग की अपील की गयी. बताया गया कि लगातार गाय के दामों में वृद्धि, इंश्योरेंस के रेट में वृद्धि के साथ-साथ चारा के दर में भी काफी वृद्धि हुई है जिसके कारण दूध के दामों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
वहीं उन्होंने दुग्ध उत्पादक में शामिल लोगों से भी संघ द्वारा लिये गये निर्णय पर अमल करने की बात कही. मौके पर कमलेश यादव, मुरारी कुमार, रामचंद्र, गया यादव, इंद्रजीत सिंह, कारू यादव, सुनील यादव, कौशल यादव, विजय कुमार यादव, मोहन यादव, सोहन यादव, सुरेंद्र यादव, धर्म यादव, केदार यादव, धर्मेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार, संतोष यादव, विनोद यादव, अशोक यादव, विवेक यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










