ePaper

जीवन एक यात्रा है, इसे समझने की जरूरत

Updated at : 02 Apr 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
जीवन एक यात्रा है, इसे समझने की जरूरत

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरीतिलैया में बीएड सत्र 2017-19 सेमेस्टर 4 इपीसी 4 के अंतर्गत अपने आंतरिक क्षमता को समझना व जानना विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन/काउंसलर/मनोवैज्ञानिक सुमित दत्ता, प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन […]

विज्ञापन

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरीतिलैया में बीएड सत्र 2017-19 सेमेस्टर 4 इपीसी 4 के अंतर्गत अपने आंतरिक क्षमता को समझना व जानना विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन/काउंसलर/मनोवैज्ञानिक सुमित दत्ता, प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया. प्राचार्या ने रिसोर्स पर्सन को बुके देकर स्वागत किया.

कार्यशाला डायरेक्टर प्रो सीएन झा ने स्वागत भाषण द्वारा रिसोर्स पर्सन सहित कार्यशाला में उपस्थित सभी फैकल्टी सदस्य व बीएड प्रशिक्षुओं का स्वागत किया. को-आर्डिनेटर प्रो मोहित कुमार तिवारी ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. रिसोर्स पर्सन श्री दत्ता ने कार्यशाला के प्रथम सत्र में कहा कि जीवन एक यात्रा है, जिसको जानने, समझने, पहचानने के साथ-साथ अपने आंतरिक शक्तियों का ग्लोबलाइजेशन करना आवश्यक है और लक्ष्य निर्धारित कर प्राप्त करना जरूरी है.

इस अवसर पर कॉलेज के एचओडी डीएलएड सह मीडिया प्रभारी प्रो उदय प्रताप राव, प्राध्यापक डॉ चौधरी प्रेम प्रकाश, प्रो बागीश दुबे, प्रो आशीष, प्रो सौरभ शर्मा, प्रो मनीष कुमार पासवान, प्रो अजय कुमार गुप्ता, प्रो कृष्ण कुमार सिंह, प्रो पंकज कुमार साव, प्रो प्रशांत कुमार, प्रो पल्लव कुमार उपाध्याय, सुरेश सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola