भाजपा सेवा भाव की राजनीति करती है : डाॅ रवींद्र राय

Updated at : 28 Feb 2019 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सेवा भाव की राजनीति करती है :  डाॅ रवींद्र राय

जयनगर : सांसद डाॅ रवींद्र राय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय जयनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य मेला सह आरोग्य समागम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया अजमेरी खातून व संचालन डीपीएम समरेश सिंह ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डाॅ रवींद्र राय ने दीप प्रज्ज्वलित […]

विज्ञापन

जयनगर : सांसद डाॅ रवींद्र राय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय जयनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य मेला सह आरोग्य समागम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया अजमेरी खातून व संचालन डीपीएम समरेश सिंह ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डाॅ रवींद्र राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर डाॅ राय ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश में गरीब, मजदूर व जरूरतमंदों को उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहे है.

सबसे बड़ा उपचार देश की सेना कर रही है. वह आतंकवाद जैसे रोग का उपचार कर रही है. हाल ही में हवाई ऑपरेशन भी किया है. भाजपा सेवा भाव की राजनीति करती है. राजनीति का मूल मंत्र सेवा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी अपने आप को प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि सेवक मानते है. भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र व राज्य की सरकार जनता की सेवा कर रही है. प्रत्येक गरीब के इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है. करमा अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है.
इसके लिए 900 करोड़ रुपये मिले है. उन्होंने कहा कि भाजपा स्वास्थ्य के क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्वस्थ्य रहना जरूरी है. यहां मेला में ग्रामीण जांच व इलाज कराये, जरूरत पड़ी तो सदर में जाकर इलाज कराये. उन्होंने डॉक्टरों को सलाह दी कि सेवाभाव से इलाज करे. वहीं प्रमुख जयप्रकाश राम ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में जनता से लेकर सेना तक का मनोबल बढ़ा है. जनता को हर सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए केंद्र व राज्य की सरकारें कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है. बिचौलियावाद व कालाबाजारी पर अंकुश लग रहा है. सांसद डाॅ राय ने मेला में लगाये गये हेल्थ स्टॉलों का निरीक्षण किया.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, बीडीओ अमित कुमार, सीओ विजय हेमराज खलको, थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी रविरंजन, परसाबाद मंडल अध्यक्ष विवेक साव, जयनगर मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, पंसस महावीर यादव, 20 सूत्री सदस्य राजकुमार सिंह, विशाल भदानी, ज्ञान विज्ञान समिति के असीम सरकार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, पर्यवेक्षिका माधुरी कुमारी, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक शैलेंद्र तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इस दौरान बाल विकास परियोजना द्वारा लगाये गए पोषण स्टॉल की अतिथियों ने सराहना की.
भारी संख्या में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे : स्वास्थ्य मेला में भारी संख्या में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इसमें डाॅ अभिषेक कुमार, डाॅ नम्रता प्रिया, डाॅ दिनेश कुमार राणा, डाॅ राजेश्वर प्रसाद, डाॅ विश्वकर्मा गोस्वामी, डाॅ अनामिका, डाॅ सुरेंद्र कुमार, डाॅ अलंकृता मंडल, डाॅ प्रवीण कुमार, डाॅ विवेक भास्कर, डाॅ कुमारी सोनी, डाॅ आशीष, डाॅ मनोज कुमार, डाॅ राजीव कांत पांडेय, डाॅ आशीष चंद, डाॅ एवी प्रसाद, डाॅ अमरेंद्र सिंह, लैब तकनीशियन चंदन किशोर पांडेय, दवा वितरक एलपी साही, प्रकाश रवि, एमपी डब्ल्यू, प्रदीप कुमार, जीएनएम प्रदीप कुमार, जुलिया एक्का, एएनएम निलोफा डाडेल, सीमा कुमारी, जीवंती टोप्पो, पुष्पा कुमारी, ज्योति किरण कुजूर, पुष्पा रानी, संजु एक्का, अस्मिता कुमारी, मोना कुमारी, वीणा कुमारी, उर्मिला सिन्हा, सविता कुमारी, अवधेश कुमार, मंजु कुमारी, गायत्री कुमारी, पिंकी कुमारी, साहाबुद्दीन, मो जफर, अरुण कुमार, सुनील कुमार पंडित, सुनील चौधरी, जितेंद्र कुमार, संजीव राजहंस, सतीश कुमार, मनोज सिंह, जयप्रकाश यादव, प्रकाश चंद्र राय, सेविका सरिता रानी, ममता सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola