ePaper

आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया माकूल जवाब

Updated at : 27 Feb 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया माकूल जवाब

जयनगर : पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान की धरती पर जाकर भारतीय वायु सेना द्वारा दिये गये जवाब का प्रखंड के लोगों ने स्वागत किया है. साथ ही भारत सरकार के इस कदम की सराहना की है. करियावां निवासी विक्की राणा ने कहा कि पाक की हरकतों का ऐसा जवाब यदि पहले […]

विज्ञापन

जयनगर : पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान की धरती पर जाकर भारतीय वायु सेना द्वारा दिये गये जवाब का प्रखंड के लोगों ने स्वागत किया है. साथ ही भारत सरकार के इस कदम की सराहना की है. करियावां निवासी विक्की राणा ने कहा कि पाक की हरकतों का ऐसा जवाब यदि पहले मिल गया होता, तो अब तक देश को जो क्षति हुई है, वह नहीं होता, मगर इससे पहले की कमजोर सरकारें मजबूत फैसला नहीं ले पायी. दृढ़ इच्छा शक्ति वाले पीएम मोदी ने यह कर दिखाया है. बिगहा निवासी राजेंद्र सिंह ने कहा कि पाक को वायुसेना ने आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर माकूल जवाब दिया है. ऐसे देश को सबक सिखाने का एकमात्र यहीं उपाय है.

बर्दाश्त की भी हद होती है और पाकिस्तान सारी हदें पार कर गया था. कंद्रपडीह निवासी तिलक यादव ने कहा कि सैनिकों ने हमला कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है, वहीं पाक को उसकी औकात बताने का काम किया है. वायुसेना को को सलाम. गोदखर निवासी नीरज वर्णवाल ने कहा कि जवानों ने यह हमला कर साबित कर दिया है कि सेना सिर्फ हुंकार नहीं भरती, बल्कि कार्रवाई भी करती है. चुप्पी का मतलब डर नहीं होता. पाक जैसे देश के खिलाफ यह कार्रवाई जरूरी थी. भुआलडीह निवासी मुकेश यादव ने कहा कि देश की जनता पाक की करतूत को देख रही थी और सरकार के इस फैसले के इंतजार में थी.
मोदी सरकार ने सही निर्णय लेकर पाक को करारा जवाब दिया है. डुमरी निवासी बाबूलाल यादव ने कहा कि अभी तो जवाबी कार्रवाई शुरू हुई है. अब भी यदि पाक नहीं सुधरा, तो देश के जवान उसको उसकी औकात बता देंगे. तेतरियाडीह निवासी बैजनाथ यादव ने कहा कि पाक ने हमारे देश में अनकों आतंकी हमले कराये. देश ने शांतिप्रिय होने का परिचय दिया, मगर पानी जब सिर से ऊपर आ गया, तो जवानों ने साबित कर दिया कि किसी भी हमले का जवाब देने में जवान सक्षम है.
डोमचांच : आतंकी हमले के विरोध में वायु सेना द्वारा पाक को दिये गये जवाब पर लोगों ने टैक्सी स्टैंड व शहीद चौक पर आतिशबाजी कर खुशी मनायी. इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. मौके पर अजय पांडेय, महेंद्र यादव, शिशिर सिंह, अशोक मेहता, एलके राणा, पंकज मेहता, गुरुदेव प्रसाद, सुनील कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, मनोज मेहता, रोहित मेहता आदि मौजूद थे. इधर, अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज कुमार मेहता ने कहा आज 42 सैनिकों की शहादत का बदला भारतीय वायुसेना ने आतंकी कैंप को ध्वस्त कर लिया है.
लंगरापीपर निवासी पूर्व मुखिया व समाजसेवी संजय मेहता ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकी कैंप को ध्वस्त किया. भारतीय सेना के साथ पूरे भारतवासियों के लिए गर्व का दिन है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्य के लिए बधाई दी. शहीद चौक निकासी कादिर परवेज ने कहा कि मैं भारतीय वायु सेना के जज्बे को सलाम करता हूं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की जरूरत है. हम इस कार्रवाई से बहुत खुश हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola