बेटियां पढ़ेंगी, तभी आगे बढ़ेगा देश : शिक्षा मंत्री

मरकच्चो : प्रखंड के सिमरिया में संचालित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को विदाई समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाू नीरा यादव व प्रमुख सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से किया. अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम […]
मरकच्चो : प्रखंड के सिमरिया में संचालित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को विदाई समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाू नीरा यादव व प्रमुख सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से किया. अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम कराना काफी सराहनीय है. अगर काम करने का जज्बा हो तो कुछ भी हो सकता है. सरकारी विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम बहुत कम होते हैं.
उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि हमें अपने गुरुओं के साथ-साथ माता-पिता व अभिभावकों का सम्मान करना चाहिए, यही हमारी संस्कृति है. जो गुरु का आदर करते हैं वहीं आगे चल कर सफल होते हैं. अभिभावक कम उम्र में अपनी बच्चियों का विवाह न करें. इन्हें उच्च शिक्षा दें. बेटियां पढ़ेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




