ePaper

शहीद के परिवार की मदद के लिए भिक्षाटन

Updated at : 19 Feb 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद के परिवार की मदद के लिए भिक्षाटन

कोडरमा : पुलवामा में शहीद हुए गुमला निवासी जवान विजय सोरेन के परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के उद्देश्य से रविवार की शाम टीम जेजे ने झुमरीतिलैया, जयनगर, डोमचांच आदि जगहों में शहीद सहयोग कोष के अंतर्गत भिक्षाटन किया. टीम जेजे के सदस्यों ने सर्वप्रथम शहीद जवानों की याद में दो मिनट का […]

विज्ञापन

कोडरमा : पुलवामा में शहीद हुए गुमला निवासी जवान विजय सोरेन के परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के उद्देश्य से रविवार की शाम टीम जेजे ने झुमरीतिलैया, जयनगर, डोमचांच आदि जगहों में शहीद सहयोग कोष के अंतर्गत भिक्षाटन किया. टीम जेजे के सदस्यों ने सर्वप्रथम शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी. तत्पश्चात आम लोगों से भिक्षाटन के तौर पर शहीद विजय सोरेन के परिवार के लिए सहयोग राशि इकट्ठा की.

टीम जेजे सुप्रीमो जुगनू जयंत सिन्हा ने कहा कि ये शहीद के परिवार के लिए एक छोटी सी मदद है, जिसमें न सिर्फ टीम जेजे के सदस्य बल्कि जिलेवासियों का भी सहयोग शामिल है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह की हरकत की है उससे उसका कायराना और घिनौना अंदाज दिखता है. ऐसे धोखेबाज देश को जल्द से जल्द सबक मिलना जरूरी है.

भिक्षाटन में टीम जेजे के भीम सिंह, पप्पू सिंह, सरोज सोनी, विवेक सोनी, शशि कुमार पांडेय, राजीव रंजन शुक्ला, आकाश यादव, रवि कुमार पासवान, अमित वर्णवाल, कुणाल चौधरी, मुकेश यादव, विकास यादव, धर्मेन्द्र कौशिक आदि शामिल थे.

रैली निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
डोमचांच : नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सोमवार को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व वार्ड पार्षद अनिल यादव व पूर्व मुखिया व समाजसेवी संजय मेहता ने किया. रैली में पाकिस्तान के खिलाफ जम कर नारे लगाये गये व लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये. रैली लंगरापीपर, शिवसागर, बगिया, कालीमंडा, लुगवार पिंडा सहित आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. रैली में समाजसेवी प्रदीप यादव, विजय यादव, सुब्रत मुखर्जी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola