सिस्टमेटिक तरीके से चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 3:19 AM
कोडरमा : शराब के अवैध कारोबार व निर्माण को लेकर कोडरमा एक बार फिर चर्चा में है. पड़ोसी राज्य बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद शुरू हुई शराब की तस्करी के साथ अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गत दिनों चंदवारा के बेंदी पंचायत स्थित जंगली क्षेत्र बीरगढ़ा में उत्पाद विभाग […]
कोडरमा : शराब के अवैध कारोबार व निर्माण को लेकर कोडरमा एक बार फिर चर्चा में है. पड़ोसी राज्य बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद शुरू हुई शराब की तस्करी के साथ अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गत दिनों चंदवारा के बेंदी पंचायत स्थित जंगली क्षेत्र बीरगढ़ा में उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने जिस मिनी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था, वह पूरे सिस्टमेटिक तरीके से संचालित हो रही थी. टीम मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जब उक्त स्थल पर पहुंची तो स्थिति देख हैरान रह गयी.
यहां ऑटोमैटिक कैनन मशीन के जरिये शराब का देसी मसालेदार पाउच बनाने का पूरा सेटअप लगा हुआ था. यही नहीं पास में एक कुआं भी स्थित था, जिसमें मोटर लगाकर पानी का प्रयोग किया जा रहा था. शराब माफियाओं ने जंगल से घिरे इस क्षेत्र में पूरी सोची समझी रणनीति के तहत फैक्ट्री लगायी थी, पर उत्पाद विभाग को सूचना मिल गयी और पूरा सेट अप पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










