झारखंड में निकम्मी सरकार है : आप

Updated at : 08 Feb 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में निकम्मी सरकार है : आप

जयनगर : प्रखंड के ग्राम कंद्रपडीह में महिलाओं की बैठक आप के बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी महेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री यादव ने कहा कि झारखंड में निकम्मी सरकार है. आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आम आदमी की लडाई आम आदमी पार्टी ही लड़ेगी. राशन कार्ड […]

विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के ग्राम कंद्रपडीह में महिलाओं की बैठक आप के बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी महेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री यादव ने कहा कि झारखंड में निकम्मी सरकार है. आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आम आदमी की लडाई आम आदमी पार्टी ही लड़ेगी. राशन कार्ड से वंचित लोगों को कार्ड दिलाया जायेगा.

उन्होंने कहा कि गत तीन नवंबर को दर्जनों महिलाएं राशन कार्ड की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठी थी. इस दौरान पणन पदाधिकारी ने तीस दिनों के अंदर राशन कार्ड बनाने की बात कही थी मगर तीन माह बाद भी वंचित लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है. मौके पर कंचन देवी, रेणु देवी, मालती देवी, शिव नारायण यादव, महेंद्र रजक, अंजू देवी, संध्या देवी, मीना देवी, सीमा देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, मीना देवी, मंगर साव, जेहली, देवकी देवी, समरी देवी, मुनिया देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola