निर्धारित समय के अंदर योजनाओं को पूर्ण करें

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : उपविकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई़ इस दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने निर्धारित समय के अंदर योजनाओं को पूर्ण करने समेत कई निर्देश दिये़ समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा ,स्वास्थ्य आदि विभागों की प्रगति की समीक्षा हुई़ डीडीसी […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : उपविकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई़ इस दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने निर्धारित समय के अंदर योजनाओं को पूर्ण करने समेत कई निर्देश दिये़ समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा ,स्वास्थ्य आदि विभागों की प्रगति की समीक्षा हुई़ डीडीसी ने सभी कार्य एजेंसियों के पदाधिकारियों को कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर कर योजनाओं को शीघ्र पूरा करें.
अंचलों के सीओ को लंबित दाखिल खारिज के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की सुविधा से विहीन लोगों का बेस लाइन सर्वे कर सूची बनाने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित प्रगति नही मिलने पर संबंधित पंचायतों के नोडल पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की बात कही गयी़ मौके पर डीआरडीए निदेशक अनुज कुमार प्रसाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रखंडों के बीडीओ ,सीओ आदि मौजूद थे ़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola