ePaper

कोडरमा : शौच के लिए गयी बच्ची की मौत मामले में सीएम ने जताया शोक

Updated at : 08 Jan 2018 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : शौच के लिए गयी बच्ची की मौत मामले में सीएम ने जताया शोक

कोडरमा : सीएम रघुवर दास ने कोडरमा जिले के भगवतीडीह गांव की 12 साल की बच्ची की मौत के मामले में दुख जताया है. उन्होंने कोडरमा के कोडरमा के उपायुक्त को बच्ची के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया.किउधर कोडरमा के डीडीसी आदित्य कुमार आनंद ने प्रेस […]

विज्ञापन

कोडरमा : सीएम रघुवर दास ने कोडरमा जिले के भगवतीडीह गांव की 12 साल की बच्ची की मौत के मामले में दुख जताया है. उन्होंने कोडरमा के कोडरमा के उपायुक्त को बच्ची के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया.किउधर कोडरमा के डीडीसी आदित्य कुमार आनंद ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी. बताया जा रहा है कि मरने वाले बच्ची का मरकच्चों में पक्का मकान है. बच्ची के दादा बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत थे.

गौरतलब है कि मरकच्चों प्रखंड के भगवतीडीह में रविवार को खुले में शौच करने के लिए घर से बाहर गयी बच्ची को लावारिस कुत्तों ने नोंच-नोंच कर खाया और अंतत: बच्ची की मौत हो गयी.जिला प्रशासन अभी उन प्रवाधानों का अध्ययन कर रही है. जिसके तहत किसी के लिए शौचालय का निर्माण किया जा सकता है. जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान के मुताबिक स्वच्छ भारत अभियान के तहत गरीब लोगों के घर में शौचालय बनाना था. गौरतलब है कि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola