मासिक लोक अदालत में 11 वादों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्ग दर्शन में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में कुल छह बेंचों का गठन किया गया. बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेश लाल व अधिवक्ता अंशु यामिनी, बेंच संख्या दो में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या तीन में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या चार में सीजेएम अमित कुमार वैश व अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या छह में स्थायी लोक अदालत के सदस्य ममता सिंह व कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवाई की. लोक अदालत में छह बेंचो के माध्यम से कुल 11 वादों का निष्पादन किया गया. मौके पर विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, आशीष सिन्हा, संतोष कुमार, अनिल कुमार सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे.

मवेशियों लोड वैन को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

जयनगर. कटिया परसाबाद के रास्ते अवैध रूप से पिकअप वैन में मवेशियों को ले जा रहे दो लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. वैन सहित दोनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में पवन कुमार यादव केशवारी व बच्चु यादव तोपचांची को पुलिस पिकेट में रखा गया है. इन्हें परसाबाद रेलवे फाटक के पास से पकड़ा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola