कोडरमा-तिलैया रेल निर्माण कार्य स्थल पर बम से हमला

कोडरमा: कोडरमा-तिलैया, नवादा रेल लाइन (64 किलोमीटर) को लेकर चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर मंगलवार रात अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे छह अपराधियों ने यहां बम फेंक कर दहशत फैला दी. दो बम निर्माण स्थल व दो नयी दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के मुख्य ट्रैक पर फेंका गया. […]
दो बम ग्रेंड कोड रेल लाइन पर फेंका गया. अपराधी हथियारों के साथ लैस थे. हालांकि अपराधियों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की. काम बंद करने की धमकी देकर चलते बने. बताया जाता है कि रंगदारी की मांग को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, एसपी एसके झा ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. यह काम आसपास के ही कुछ लोगों का प्रतीत होता है. उन्होंने घटना में माओवादियों का हाथ होने से साफ इंकार किया है.
आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा रेल ट्रैक की पूरी जांच करने के बाद रेल परिचालन शुरू किया गया. इस दौरान 22823 अप भुनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे (21:53 बजे से 23:11 तक) कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




