ससुराल आया था युवक, अचानक गिरी बिजली और चली गयी जान

Updated:
विज्ञापन

तोरपा

झारखंड के तोरपा थाना क्षेत्र के बारकुली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. वह अपने ससुराल आया हुआ था.

विज्ञापन

तोरपा. थाना क्षेत्र के बारकुली गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कर्रा थाना क्षेत्र के बमरजा गांव निवासी बलदेव पारधीया (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, बलदेव पारधीया किसी काम से बारकुली गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से बलदेव गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया है।


विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola