मूसलाधार बारिश में दो गरीब परिवारों के मकान ढहे, घर खाली होने से टला बड़ा हादसा
क्षतिग्रस्त मकान के पास पीड़ित | Prabhat Khabar Network
झारखंड के कर्रा प्रखंड में भारी बारिश के कारण दो गरीब परिवारों के मकान ध्वस्त हो गए. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, प्रशासन से मदद की मांग की गई है.
कर्रा. कर्रा प्रखंड की उडिकेल पंचायत के चांपी गांव में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण दो गरीब परिवारों के मकान ध्वस्त हो गये. 28 और 29 अगस्त को हुई अतिवृष्टि के बाद 29 अगस्त की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच जोनसन आईंद का मकान और पुष्पल आईंद का इंदिरा आवास भरभराकर गिर गया.
आपके शहर में
मकान गिरने के समय दोनों परिवारों के सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं थे. इससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि मकान ध्वस्त होने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. घटना की जानकारी मिलने पर उडिकेल पंचायत के मुखिया क्षत्री हेमरोम मौके पर पहुंचे और ध्वस्त मकानों का जायजा लिया.
उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मुखिया ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण गरीब परिवारों का आशियाना उजड़ना दुखद है. उन्होंने दोनों परिवारों की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए