रनिया में सड़क दुर्घटना में दो घायल

Updated:
विज्ञापन
रनिया में सड़क दुर्घटना में दो घायल

रनिया थाना क्षेत्र के हालोम मोड़ के पास सोमवार को आल्टो कार और स्प्लेंडर बाइक में भिडंत हो गयी.

विज्ञापन

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के हालोम मोड़ के पास सोमवार को आल्टो कार और स्प्लेंडर बाइक में भिडंत हो गयी. जिसमें बाइक सवार बघिया गांव निवासी 37 वर्षीय प्रेमचंद कंडुलना और 30 वर्षीय सिसलिया कंडुलना गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया लाया गया. जब दोनों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं था. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब थे. इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. जिसके बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी को सूचना दी. इसके बाद अस्पताल में चिकित्सक पहुंचे. जिसके बाद घायलों का इलाज किया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद रनिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola