दोनों वर्गों में एसटीसी खूंटी का कब्जा, हॉकी प्रतियोगिता में जीते खिताब

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

खूंटी में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ. एसटीसी खूंटी की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में खिताब जीता.

विज्ञापन

खूंटी. राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खूंटी में आयोजित दो दिवसीय हॉकी सह तीरंदाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. अंतिम दिन हॉकी के फाइनल मुकाबले खेले गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों वर्गों में एसटीसी खूंटी की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. बालिका वर्ग के फाइनल में एसटीसी खूंटी ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. वहीं बालक वर्ग में एसटीसी खूंटी ने डे बोर्डिंग खूंटी को पराजित कर खिताब जीता.

समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किये. उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए निरंतर अभ्यास और मेहनत करने की अपील की. हॉकी संघ झारखंड के उपाध्यक्ष अशोक भगत और अर्पणा हंस ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola