हाइवा की टक्कर में बाइक सवार दो घायल

Updated:
विज्ञापन
हाइवा की टक्कर में बाइक सवार दो घायल

मरचा-रनिया मुख्य पथ पर तुरीगड़ा गांव के पास मंगलवार की दोपहर हाइवा और बाइक की टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

रनिया. मरचा-रनिया मुख्य पथ पर तुरीगड़ा गांव के पास मंगलवार की दोपहर हाइवा और बाइक की टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रनिया थाना क्षेत्र के टंगरकेला लोटा टोली निवासी मतियस होरो और सनिका कंडुलना शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक में सवार होकर तोरपा जा रहे थे. इसी बीच रांची से राउरकेला जा रहा है हाइवा से उनकी सामने से टक्कर हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा. दोनों घायलों का दाहिना पैर टूट गया है और गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो रेफरल अस्पताल पहुंच कर घायलों से मिले. उनका हाल-चाल जाना और परिजनों को घटना की जानकारी दी. टक्कर मारने वाला हाइवा को रनिया थाना पुलिस जब्त कर ली है. टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola