देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
खूंटी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
खूंटी. खूंटी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोड़ाकेल निवासी शिवा महतो उर्फ सियो महतो और गानालोया निवासी विजय गंझू शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है. इस संबंध में एसडीपीओ वरुण रजक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवा महतो अवैध रूप से हथियार रखे हुए है और उसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों में कर सकता है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान शिवा महतो की निशानदेही पर उसके घर से दो देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गयी. इसके बाद गानालोया निवासी विजय गंझू के घर की तलाशी ली गयी, जहां से एक जिंदा गोली बरामद हुई. एसडीपीओ ने बताया कि विजय गंझू का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है तथा उस पर मुरहू थाना में मारपीट का मामला दर्ज है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया. छापेमारी दल में प्रोबेशनल डीएसपी रामप्रवेश कुमार, इंस्पेक्टर किशुन दास, थाना प्रभारी नोएल गॉडविन केरकेट्टा, एसआई अमरजीत सिंह, एसआई कुलदीप रोशन बाड़ी सहित और सशस्त्र बल शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए