बारिश से पहले अधूरी सड़कों का निर्माण करें पूरी : सांसद

Updated:
विज्ञापन
बारिश से पहले अधूरी सड़कों का निर्माण करें पूरी : सांसद

समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सांसद कालीचरण मुंडा ने की. इस अवसर पर सांसद ने एक-एक कर सभी योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति की बैठक, सांसद ने दिये कई निर्देश

प्रतिनिधि, खूंटी

समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सांसद कालीचरण मुंडा ने की. इस अवसर पर सांसद ने एक-एक कर सभी योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे आवास का निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. जेएसएलपीएस के तहत इमली, लेमन ग्रास, साल बीज के एमएसपी पर खरीद और प्रोसेसिंग करने के लिए कहा. तालाबों में मछली पालन करने के लिए कहा. उन्होंने प्रमुख को जल छाजन के तहत बने तालाब, ट्रेंच कटिंग का भौतिक निरीक्षण करने के लिए कहा. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से सांसद ने मुरहू सहित अन्य स्थानों के पुल की जानकारी ली. उन्होंने अधूरी सड़क और पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. पेयजल व स्वच्छता विभाग को जलमीनार, चापाकल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कहा. वहीं, कार्यपालक अभियंता को गुणवत्तापूर्ण तरीके से योजना को पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया. लघु सिंचाई विभाग को हर प्रखंड में योजना लेने के लिए कहा गया. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण कार्य बारिश से पूर्व करने के लिए कहा गया. सांसद ने सभी लैंपस को सक्रिय रखने, धान का क्रय के बाद नियमित रूप से भुगतान सुनिश्चित करने, भू-अर्जन विभाग को समय पर मुआवजा राशि भुगतान करने के लिए कहा. खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करने का भी निर्देश दिया. सांसद ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों का वेतन नियमित रूप से भुगतान करने का निर्देश दिया.

नियमित रूप से स्कूल आयें शिक्षक :

उत्क्रमित मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने और उच्च विद्यालय कालामाटी को प्लस टू विद्यालय में प्रोन्नत करने के लिए कहा. वहीं, सभी शिक्षकों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए कहा. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने, तोरपा अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रिय रखने, एंबुलेंस का संचालन करने के लिए कहा. एनएचआई की समीक्षा करते हुए बाइपास निर्माण की जानकारी ली. खेल विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने कोचांग में मिनी स्टेडियम निर्माण करने के लिए कहा. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया सहित जिले के सभी अधिकारी और प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola