डीलबुरु जंगल में मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Updated at : 27 Apr 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
डीलबुरु जंगल में मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

अड़की थाना क्षेत्र के डीलबुरु जंगल से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. शव एक केंदू के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ पाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी

अड़की थाना क्षेत्र के डीलबुरु जंगल से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. शव एक केंदू के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृतक की पहचान डुंडी गांव निवासी राम सिंह मुंडा (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. मृतक के भाइ गुरुवा मुंडा ने बताया कि राम सिंह मुंडा 23 अप्रैल को शौच के लिए घर से निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर अड़की थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. शनिवार को ग्रामीणों ने जंगल में फंदे से झूलता शव देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों ने आरोप लगाया कि राम सिंह मुंडा की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गयी है. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

भाकपा (माले) से जुड़े थे राम सिंह मुंडा

राम सिंह मुंडा भाकपा (माले) के डुंडी ब्रांच शाखा के सचिव थे. उनके निधन पर भाकपा (माले) ने गहरा शोक व्यक्त किया है. रविवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया. भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव गुरुवा मुंडा ने राम सिंह की हत्या किये जाने की आशंका जतायी और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. शोक व्यक्त करने वालों में पंचपरगना एरिया कमेटी के सचिव कॉमरेड शुकदेव मुंडा, रामेश्वर मुंडा, दुलाल मुंडा, गौर सिंह मुंडा, दलगोविंद मुंडा, लखीमनी मुंडा, मंगला मुंडा, गौतम मुंडा, बोनों मुंडा, बुधनलाल मुंडा, सानिका मुंडा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola