संत रविदास की जयंती पर 29 जुलाई से BJP चलाएगी समरसता संकल्प अभियान

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देती प्रदेश मंत्री सह खूंटी प्रभारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई से 20 फरवरी तक समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। मंदिरों में दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

खूंटी: भाजपा कार्यकर्ता मनायेंगे मंदिरों में दीप महोत्सवखूंटी. संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत बुधवार को खूंटी जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों और मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. भाजपा प्रदेश मंत्री सह खूंटी जिला प्रभारी सुनीता सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समरसता संकल्प अभियान पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य संत रविदास के समरसता, सामाजिक समानता और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.

उन्होंने बताया कि बुधवार को अंगराबारी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, कर्रा के सोनमेर मंदिर में पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और तोरपा के हनुमान मंदिर में पूर्व विधायक कोचे मुंडा के नेतृत्व में दीप महोत्सव आयोजित किया जाएगा. इसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. सुनीता सिंह ने कहा कि संत रविदास ने जातिगत भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज को समानता, आत्मसम्मान और मानवता का संदेश दिया.

अभियान के संचालन के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की गई है. इसमें संयोजक निखिल कंडुलना, सह संयोजक श्याम सोनी, सदस्य लक्ष्मी देवी स्वांसी, कंचन सिंह और योगेंद्र नायक शामिल हैं. मंडल स्तर पर भी समितियों का गठन किया गया है. मौके पर जिला महामंत्री निखिल कंडुलना, रूपेश जायसवाल, कंचन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola