Road Accident: बाइक की तेज रफ्तार बनी काल! एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Road Accident
Road Accident: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के सांगोर गांव के समीप आज सोमवार की दोपहर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. घर के तीन सदस्यों की मौत की खबर सुन पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Road Accident | कर्रा, सतीश शर्मा: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के सांगोर गांव के समीप आज सोमवार की दोपहर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. तीनों एक बाइक पर सवार थे. एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी. मृतकों में 48 वर्षीय रेला मिंज, उनका 20 वर्षीय बेटा एतवा मिंज और 22 वर्षीय भतीजा रोहित मिंज शामिल हैं. सभी कर्रा थाना क्षेत्र के मालगो गांव के रहने वाले थे.
तेज बाइक चला रहा था युवक
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों एक मोटरसाइकिल होंडा साइन (जेएच 01डी टी 6962) से बिरदा से कर्रा की ओर आ रहा थे. बाइक रोहित मिंज चला रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था. इसी दौरान कर्रा आने के क्रम में सांगोर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
गांव के मुखिया ने दी पुलिस को जानकारी
इधर घटना की जानकारी मिलते ही बमरजा पंचायत के मुखिया अनूप कुजूर घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने सीएचसी कर्रा व पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही कर्रा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और तीनों को सीएचसी कर्रा लाया गया. जहां जांचोपरान्त चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
पूरे गांव में पसरा मातम
घर के तीन सदस्यों की मौत की खबर सुन पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. कर्रा पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें
सर गंगाराम अस्पताल जाकर भी शिबू सोरेन से क्यों नहीं मिलीं बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन? खुद बताया
उत्तर प्रदेश पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल से की मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




