अचानक बिजली कार्यालय पहुंचे उपायुक्त, कर्मियों की उपस्थिति से लेकर आपूर्ति तक की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने खूंटी के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय और सब स्टेशन का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय के कामकाज, फाइलों के निपटान और बिजली आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली.

विज्ञापन

खूंटी. उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय एवं सब स्टेशन खूंटी का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय के कामकाज, संचिकाओं के निष्पादन और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली.

विज्ञापन

साथ ही पदाधिकारियों व कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने को कहा. उन्होंने कार्यपालक अभियंता समेत सभी कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने और निर्धारित समय पर कार्यालय आने का निर्देश दिया.

उन्होंने उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर मौजूद विद्युत उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola