खूंटी के नये उपायुक्त आर रॉनिटा ने पदभार ग्रहण किया
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

आइएएस अधिकारी आर रॉनिटा ने मंगलवार को खूंटी की 14वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
आइएएस अधिकारी आर रॉनिटा ने मंगलवार को खूंटी की 14वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण की. खूंटी के निवर्तमान उपायुक्त लोकेश मिश्र ने उनको पदभार सौंपा. उन्होंने नव पदस्थापित उपायुक्त आर रॉनिटा को बुके देकर स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नये उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. वहीं पंचायत स्तर और ग्राम स्तर की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति देते हुए उन्हें आगे बढ़ाया जायेगा. निवर्तमान उपायुक्त लोकेश मिश्र ने कहा कि खूंटी की जनता, अधिकारी सहित सभी का काफी सहयोग मिला. जिस प्रकार उन्हें सहयोग मिला नये उपायुक्त को भी सहयोग करें. जिले के अन्य अधिकारियों ने भी नये उपायुक्त का स्वागत किया. खूंटी में नवपदस्थापित उपायुक्त आर रॉनिटा 2015 बैच की आइएएस अधिकारी हैं. खूंटी से पहले वे झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर की निदेशक थीं. वे सिमडेगा में उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुकी हैं. वे मूल रूप से तमिलनाडु की रहनेवाली हैं. श्रीमती रॉनिटा की स्कूली शिक्षा ऊंटी में हुई है. वहीं चेन्नई से कॉलेज की पढ़ाई की है. उन्होंने इंजीनियरिंग किया है. उनके पिताजी टाटा से सेवानिवृत्त हैं और मां डॉक्टर हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










