प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले में अब किसी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए जिलेवासी सीधे उपायुक्त के पास अपनी बात रख सकेंगे.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
जिले में अब किसी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए जिलेवासी सीधे उपायुक्त के पास अपनी बात रख सकेंगे. इसके लिए खूंटी उपायुक्त आर रॉनिटा समाहरणालय परिसर में सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (जनसुनवाई) का आयोजन दिन के 11 बजे से दोपहर एक बजे तक करेंगी. उपायुकत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर भी समस्या का समाधान करेंगी. उपायुक्त ने बताया कि पहल नागरिकों को प्रशासन से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेंगी. जिससे समस्याओं का समाधान पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से हो सके. उपायुक्त ने कहा कि जिलेवासी पेयजल, बिजली, भूमि, पेंशन, आवास सहित अन्य समस्याओं को लेकर सबसे पहले अपनी नजदीकी प्रखंड या अंचल कार्यालय में शिकायत दर्ज करायें. अगर वहां समाधान नहीं होता है तो जिलेवासी सीधे समाहरणालय में लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम में आकर अपनी शिकायत खें. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जायेगा और तत्परता से समाधान किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










