रामनवमी को लेकर बजरंगी झंडों से पटा शहर

जिले में रामनवमी की तैयारी जोरों पर चल रही है. गांव से लेकर शहर तक हर जगह रामनवमी की तैयारी की जा रही है.
खूंटी. जिले में रामनवमी की तैयारी जोरों पर चल रही है. गांव से लेकर शहर तक हर जगह रामनवमी की तैयारी की जा रही है. रामनवमी को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा, खेल-तमाशे, झांकी, ताशा-बाजा सहित अन्य की व्यापक तैयारी की जा रही है. रामनवमी के नजदीक पहुंचते ही खूंटी शहर राममय होता नजर आ रहा है. शहर के मेन रोड, कर्रा रोड, पिपरा टोली, नेताजी चौक, भगत सिंह चौक सहित अन्य इलाके बजरंगी पताकाओं से पट गया है. हर ओर बजरंगी झंडे लहरा रहे हैं. वहीं, जगह-जगह पर बड़े-बड़े फैलक्स और कटआउट भी लगाये गये हैं. शहर के नेताजी चौक और भगत सिंह चौक को भी झंडों से पाट दिया गया है. पूरे शहर का रंग केसरिया नजर आ रहा है. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में चौक-चौराहों और सड़कों को बजरंगी झंडे से पाट दिया गया है. मुरहू, अड़की सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में भी रामनवमी की तैयारी की जा रही है. खूंटी में केंद्रीय रामनवमी महासमिति की अगुवाई में विशाल शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारी है. महासमिति के अध्यक्ष अनूप साहू ने कहा कि इस वर्ष भी अभूतपूर्व शोभायात्रा निकाली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










