गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

महादेव टोली में रविवार की सुबह गोली लगने से नाबालिग युवक के घायल होने के मामले में गोली चलाने वाले आरोपी शिव नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

खूंटी. महादेव टोली में रविवार की सुबह गोली लगने से नाबालिग युवक के घायल होने के मामले में गोली चलाने वाले आरोपी शिव नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को उसे पुलिस ने जेल भेज दिया. एसडीपीओ वरुण रजक ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह गोली लगने से महादेव टोली के कुणाल नायक गंभीर रूप से घायल हो गया था. मामले में एक आरोपी शिव नायक को घटना के कुछ ही देर बाद छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल एक और आरोपी ने शिव को एक देसी पिस्टल दिया था. इसी लेनदेन के क्रम में गोली चल गयी. गोली कुणाल के हाथ में लग गयी. इसमें कुणाल घायल हो गया. फिलहाल उसका इलाज रिम्स में किया जा रहा है. वहीं, घटना में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है. छापेमारी में खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार, पुअनि चंदन कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola