खूंटी की नाबालिग बच्ची से छह साल तक दिल्ली में हुआ गैंगरेप, काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले गया था मानव तस्कर

खूंटी के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली में छह साल तक अलग-अलग जगहों पर गैंगरेप होता रहा
रांची : खूंटी के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली में छह साल तक अलग-अलग जगहों पर गैंगरेप होता रहा. इस लड़की को मानव तस्कर काम दिलाने का झांसा देकर वहां ले गये थे. रविवार को दिल्ली महिला आयोग और शक्ति वाहिनी के क्राइसेस इंटरवेंशन सेंटर द्वारा लड़की को रेस्क्यू किया गया. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें कुंवर, चंपा, जैक्सन और शुभम समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि कुंवर नामक व्यक्ति उसे काम दिलाने की बात कह कर दिल्ली लाया था. यहां एक साल तक उसने एक जगह काम किया. बाद में वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पायी. बाद में मानव तस्कर उसे कुंवर सिंह नगर ले गया, जहां शुभम समेत 10 लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया. वहां कई दिनों तक एक कमरे में बंद कर रखा गया. कुछ दिनों बाद दूसरी जगह उसे काम पर लगाया गया. वहां भी उसका शारीरिक शोषण किया गया.
जब भी वह घर लौटने की बात करती, उसे पीटा जाता था. छह माह पहले रोहिणी सेक्टर-11 के एक घर में उसे काम पर लगाया गया. वहां से नीलम नामक महिला उसे अपने घर ले आयी. नीलम को पीड़िता ने आपबीती सुनायी, जिसके बाद उस महिला ने महिला आयोग से संपर्क किया.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










