खजूर पर्व रविवार को मनेगा

Updated:
विज्ञापन
खजूर पर्व रविवार को मनेगा

आरसी चर्च ने रविवार को स्थानीय लोयोला कॉलेज हॉस्टल मैदान से खजूर पर्व पर जुलूस निकालेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

ईसाई समुदाय रविवार को खजूर पर्व मनायेंगे. इस अवसर पर स्थानीय आरसी चर्च ने रविवार को स्थानीय लोयोला कॉलेज हॉस्टल मैदान से खजूर पर्व पर जुलूस निकालेगा. जुलूस मुरहू रोड से होकर भगत सिंह चौक होते हुए तोरपा रोड से आरसी चर्च में प्रवेश करेगा. खजूर पर्व के अवसर पर दबगाना, फूदी, हड़मबनाम, भोंडा में भी जुलूस निकाला जायेगा. पवित्र गुरुवार के अवसर पर 17 अप्रैल को आरसी चर्च परिसर में शाम को धर्म विधि का आयोजन किया जायेगा. वहीं 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जायेगा. गुड फ्राइडे में आरसी चर्च में सुबह से लेकर शाम तक धर्मविधि की जायेगी. इसी प्रकार 19 और 20 अप्रैल को भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. खूंटी समेत रबगदा, गनयोर, दबगाना, भंडरा, हड़मबनाम, चलागी, कनाडीह, राई, फूदी, कपरिया, बिरहू, भोंडा बरटोली, मुंडा कुंजला में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. वहीं आरसी चर्च बिचना, हस्सा, मारंगहादा, सरवादा, डोल्डा, कोचांग, रूमुतकेल, गौरबेड़ा, डोड़मा, तोरपा, कमड़ा, पिंडुल, सोदे, जम्हार, कर्रा, बिनगांव सहित अन्य स्थानों पर भी खजूर पर्व, गुड फ्राइडे और ईस्टर को लेकर कार्यक्रम होंगे. यह जानकारी खूंटी धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर बिशु बेंजामिन ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola