आठ स्थानों पर राहगीरों के लिए ठंडा आरओ पानी की सुविधा

Updated:
विज्ञापन
आठ स्थानों पर राहगीरों के लिए ठंडा आरओ पानी की सुविधा

मारवाड़ी युवा मंच खूंटी नगर शाखा की ओर से मंगलवार को अमृत धारा का एक साथ आठ स्थानों पर शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. मारवाड़ी युवा मंच खूंटी नगर शाखा की ओर से मंगलवार को अमृत धारा का एक साथ आठ स्थानों पर शुरुआत की गयी. मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्रीपाल चंद जैन ने अमृत धारा का उदघाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की ओर से प्रत्येक वर्ष भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों, स्कूली छात्रों और शहरवासियों के लिए निःशुल्क पीने का ठंडा आरओ पानी शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराया जाता है. इस वर्ष भी मंच एक साथ आठ स्थानों पर अमृतधारा कार्यक्रम के अंतर्गत पीने का शुद्ध जल उपलब्ध कराया है. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे राष्ट्र में अमृतधारा कार्यक्रम चलाता है. मारवाड़ी समाज द्वारा घरों की छत पर चिड़ियों के लिए और घर के सामने पशुओं के लिए भी सालों भर पेयजल उपलब्ध कराती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष युवा अंकित जैन, सचिव युवा मुकुल पीपुरिया, कोषाध्यक्ष युवा ओम प्रकाश शर्मा, भूतपूर्व अध्यक्ष उदय लाल भाला, पूर्व अध्यक्ष युवा अखिल सरावगी, राजेश मिश्रा, टिल्लू जैन, अशोक जैन, गौरव जैन, प्रिंस अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रोशन जगनानी, रिंकु जैन, निक्की जैन, शालिनी जैन, काजल जगनानी, सिमरन जैन आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola