मिनी हॉकी स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
मिनी हॉकी स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश

जिला खेल और पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय के उपायुक्त कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

खूंटी.

जिला खेल और पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय के उपायुक्त कार्यालय में हुई. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने जिले में खेल संरचनाओं के विकास के लिए मिनी स्टेडियम-हॉकी मैदान निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. सभी अंचल अधिकारियों को भूमि चिह्नित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए कहा. वहीं, संबंधित अधिकारियों को मॉडल एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में पिछले दिनों हुई बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के कारण बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खूंटी के प्रवेश द्वार के पास स्थित गैलरीशेड को हुए नुकसान को लेकर उपायुक्त ने उसके पुनर्निर्माण का निर्देश दिया. पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पेरवांघाघ, रानीफॉल, दशमफॉल सहित अन्य स्थानों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली. उपायुक्त ने राज्यस्तरीय अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जूनियर व सब जूनियर महिला खिलाड़ियों और कोच के साथ मुलाकात की. वहीं, उन्हें सम्मानित किया. उपायुक्त ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की. ज्ञात हो कि अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता में जिले की जूनियर और सब जूनियर महिला हॉकी टीमों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी, जिला पर्यटन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola