200 से अधिक लोगों का आवेदन प्राप्त
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत रनिया प्रखंड के खट्कुरा गांव में शिविर लगाया गया.
विज्ञापन
रनिया.
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत रनिया प्रखंड के खट्कुरा गांव में शिविर लगाया गया. शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव तथा अन्य कर्मी मौजूद थे. इस अवसर पर 200 से अधिक लोगों का आवेदन ऑन द स्पॉट प्राप्त किये गये. वहीं उनकी समस्याओं का निष्पादन भी तुरंत किया गया. जिसमें आधार कार्ड सुधार, आयुष्मान कार्ड, केसीसी लोन, पीएम किसान योजना, राशन कार्ड से संबंधित सुधार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य चिकित्सा, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये.आंगनबाड़ी सेविका का चयन : रनिया.
रनिया बस्ती में नये आंगनबाड़ी सेविका का चयन को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गयी. ग्रामसभा में मुख्य रूप से बाल विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग, जिप सदस्य वीरेन कंडुलना, ग्राम प्रधान सहित पोषक क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामसभा के माध्यम से सर्वसम्मति से शांति गुड़िया को आंगनबाड़ी सेविका के रूप में चयनित किया गया. वहीं पुराने आंगनबाड़ी सेविका मारथा सुरीन को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










