ePaper

मंडा पूजा में 140 से अधिक भगतिया कर रहे शिव आराधना

Updated at : 28 Apr 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
मंडा पूजा में 140 से अधिक भगतिया कर रहे शिव आराधना

खूंटी की ऐतिहासिक मंडा पूजा में 140 से अधिक भगतिया भगवान शिव की आराधना में लीन हैं. प्रतिदिन भगतिया विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी खूंटी की ऐतिहासिक मंडा पूजा में 140 से अधिक भगतिया भगवान शिव की आराधना में लीन हैं. प्रतिदिन भगतिया विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं. कुछ तो महज 12 से 14 साल के भगतिया हैं. मंडा पूजा को लेकर खूंटी के महादेव मंडा स्थित बूढ़ा महादेव परिसर में सभी अनुष्ठान किये जा रहे हैं. सोमवार की रात को धुंआसी किया गया. इसमें भगतियों को उल्टा लटकाकर आगे के ऊपर झूलाया गया. देर रात को हुए अनुष्ठान में सभी भगतियों ने हिस्सा लिया. वहीं मंगलवार की रात को छऊ नृत्य, जागरण और फुलकुंदी का अनुष्ठान किया जायेगा. बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर झूलन और मेला का आयोजन किया जायेगा. वहीं गुरुवार को मंडा छठी के साथ मंडा पूजा का समापन होगा. आयोजन को सफल बनाने में महादेव मंडा प्रबंध समिति के पदाधिकारी जुटे हुए हैं. भगतियों के बीच फल और गमछा का वितरण खूंटी के मंडा पूजा में शामिल भगतिया के बीच सोमवार को पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता अनूप साहू ने सपरिवार अंगवस्त्र और फल का वितरण किया. इस दौरान मनोज कुमार साहू, पूजा देवी, ईशा कुमारी, मौली जयप्रकाश, प्रेम तिवारी, संजू चौरसिया, अंशु कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे. वहीं भाजपा नेता सह समाजसेवी आनंद साहू ने भी सोमवार को भगतियों के बीच फल का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola