Miyazaki Mango: झारखंड में हो रही है दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम की खेती, एक आम की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 15 Jul 2024 4:22 PM
अपने बगीचे में मियाजाकी आम के साथ रंजीत तोपनो
Miyazaki Mango: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम की खेती की जा रही है. ये काफी कीमती है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी ये काफी फायदेमंद है. जापान का यह मशहूर आम है.
Miyazaki Mango: दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार जापान के मियाजाकी आम की खेती झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में की जा रही है. मरचा गांव के रंजीत तोपनो ने अपने बगीचे में मियाजाकी आम की कई वेराइटी लगायी है. 2021 में लगाये गये इस पौधे से इस वर्ष फल आने शुरू हो गये हैं. ये आम बेहद खास है. एक आम की कीमत 10 हजार रुपए है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह आम काफी फायदेमंद है. पढ़िए खूंटी के तोरपा से सतीश शर्मा की ये रिपोर्ट.
कोलकाता से लाकर लगाया था मियाजाकी आम का पौधा
खूंटी के रंजीत तोपनो के बड़े भाई अगस्तुस तोपनो सीआरपीएफ में अधिकारी हैं. 2021 में उनकी पोस्टिंग कोलकाता में हुई थी. उसी वक्त उन्होंने कोलकाता से मियाजाकी वेराइटी के दो आम के पौधे खरीदकर गांव लाया था. इसके बाद रंजीत तोपनो ने पौधा अपने बगीचे में लगाया. इस वर्ष एक पेड़ में फल आया है. उन्होंने 2021 में ही अमेरिकन रेड पलमर वेराइटी के आम के पौधे भी बगीचे में लगाये थे, जिसमें इस वर्ष फल आया है. यह आम लाल रंग का है. आम की खूबसूरती देखते ही बनती है.
मियाजाकी आम की क्या है खासियत
मियाजाकी वेराइटी का आम जापान का है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है. यह आम लाल और जामुनी रंग का होता है. मियाजाकी वेराइटी का आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल है. बाजार में इस आम की कीमत प्रति किलोग्राम दो से ढाई लाख रुपये बतायी जाती है. एक आम की कीमती दस हजार रुपए के आसपास है. खाने में यह बहुत स्वादिष्ट होता है. देखने में भी यह आम अन्य आम की अपेक्षा काफी खूबसूरत होता है.
क्यों महंगा है मियाजाकी आम
इस आम की खासियत यह है कि बाकी आम की तुलना में इसमें 15 फीसदी ज्यादा शुगर कॉन्टेंट होता है. इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फॉलिक एसिड पाए जाते हैं. जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम होती है, उनके लिए यह आम काफी लाभदायक है.
Also Read: Mango Cultivation: झारखंड के किसानों की जिंदगी में मिठास घोल रहा आम, अच्छी कमाई से खिले चेहरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










