मैट्रिक के टॉपर छात्रों को मिला मेधा सम्मान

स्वर्गीय ई प्रदीप सेनगुप्ता मेघा सम्मान पत्र 2026 एवं मोमेंटो, पुस्तक व प्रोत्साहन राशि पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किया गया.
तमाड़. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 (10 वीं बोर्ड) में प्रखंड क्षेत्र के तमाड़ कोठारी चौक स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रथम तीन छात्र प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पानेवाले छात्रों को स्वर्गीय ई प्रदीप सेनगुप्ता मेघा सम्मान पत्र 2026 एवं मोमेंटो, पुस्तक व प्रोत्साहन राशि पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किया गया. पुरस्कार पानेवालों में प्रथम नावाडीह निवासी राकेश पुराण, द्वितीय आमलेसा निवासी विक्की मछुवा व तृतीय झारगांव निवासी अनिल सिंह मुंडा शामिल हैं. स्वर्गीय ई. प्रदीप सेनगुप्ता ने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी और आगे चलकर वे एक प्रतिभाशाली इंजीनियर बने तथा मध्य प्रदेश में कार्यरत रहे. उनकी स्मृति में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की परंपरा जारी रखी गयी है. मौके पर उनके भाई डॉ एमएम सेनगुप्ता, डॉ बीडी सेनगुप्ता, एडीएम प्रमोद सेनगुप्ता, कुलदीप सेनगुप्ता, बिनोद सेनगुप्ता व छोटा भाई सुबोध सेनगुप्ता तीनों शिक्षक के अलावा शिक्षाविद अनिल रुज मोदक, कैलाश सेठ, अरुण साहू, गौतम हल्दार सहित तमाड़ के गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










