डीएवी स्कूल में मनी महात्मा हंसराज की जयंती

Updated:
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में मनी महात्मा हंसराज की जयंती

डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में शनिवार को महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में शनिवार को महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने महात्मा हंसराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद हवन किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में कक्षा नौवीं की छात्रा अमीषा कुमारी ने महात्मा हंसराज की जीवनी पर प्रकाश डाला. प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने कहा कि महात्मा हंसराज पंजाब के प्रसिद्ध आर्यसमाजी, समाज सुधारक और शिक्षाविद थे. उन्होंने पहले डीएवी संस्थान की स्थापना की जो आज विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा है. डीएवी की असंख्य शाखाओं में देश-विदेश में गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा दी जा रही है. महात्मा हंसराज ने डीएवी के माध्यम से शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण, देश भक्ति, राष्ट्र प्रेम, मानवता, सहनशीलता आदि गुणों को जन-जन तक पहुंचाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संस्कृत शिक्षक ईश्वर नाथ झा, बी राणा, एसआरआर मिश्रा, संगीत शिक्षक अंबर पाठक ने सहयोग किया. कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola