खेलो झारखंड में खूंटी का दबदबा, कबड्डी-वॉलीबॉल और बालिका खो-खो में जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन

foto | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में 'खेलो झारखंड' के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ. अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो में खूंटी और अड़की की टीमों ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

खूंटी. खेलो झारखंड के तहत सोमवार को खूंटी में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है मंच

जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है.

इन टीमों ने जीते मुकाबले

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कबड्डी में खूंटी की टीम विजेता रही. खो-खो में अड़की और वॉलीबॉल में खूंटी की टीम ने जीत दर्ज की. वहीं बालिका वर्ग के खो-खो में खूंटी की टीम विजेता बनी.

आयोजन को सफल बनाने में रियाज आलम, सिकंदर, शशि भूषण कंडूलना समेत अन्य लोगों का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola