होली सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक : रानी टूटी

Updated:
विज्ञापन

बिरसा कॉलेज में मना होली मिलन समारोह

विज्ञापन

खूंटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिरसा महाविद्यालय इकाई द्वारा सोमवार को बिरसा कॉलेज परिसर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है. यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ चंद्र किशोर भगत ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल पाठ्य ज्ञान देने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र होता है. वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दी. एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि रंगोत्सव का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद, एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है. मौके पर राजकुमार गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय प्रधान, अमित कुमार, विनोद प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे.

बिरसा कॉलेज में मना होली मिलन समारोह

बीएड कॉलेज में मना होली मिलन समारोह

कर्रा. कर्रा पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत भाषण के साथ किया गया. कॉलेज की प्राचार्य ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का पर्व है. यह त्यौहार हमें मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है. छात्र-छात्राओं ने होली गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola